अंतिम ओवर में 16 रनों की आवश्यकता, किस खिलाड़ी को चुनेगें आप ?

0
2373
Fantasy Cricket Pick off
ballebaazi

कोरोना महामारी को मद्देनज़र रखते हुए भारतीय टी-20 सीज़न को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। पूरे भारत में फैंटसी क्रिकेट के प्रेमी इंतज़ार कर रहे हैं की कब वह फिर से फ़ील्ड पर क्रिकेट देख पाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी और एबी डी विलियर्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की राह देख रहे हैं, उनके लिए यह सीज़न बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही फैंटसी स्पोर्ट खेलने वाले लोग भी कोरोना वायरस के नियंत्रण में आने का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि वह फिर से ऑनलाइन असली कैश कमाना शुरू कर सकें।

जब तक आप भारतीय टी-20 सीज़न के तेरवे संस्करण के फिर शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं, हमने बल्लेबाज़ी पर टी-20 में हो सकते एक रोमांचक परिदृश्य के बारे में बात करने का निर्णय लिया है। कल्पना कीजिए एक महत्वपूर्ण मैच में आपकी टीम 20 वें ओवर में है और आख़िरी ओवर में आपको 16 रनो के आवश्यकता है।

मैच जीतने के लिए 16 रन की आवश्यकता होने पर आख़िरी ओवर में आप किस खिलाड़ी को चुनेगें ?

बल्लेबाज़ी की टॉप 10 फैंटेसी पिक्स हैं:

  1. रोहित शर्मा

हमारे लिए फैंटसी क्रिकेट के सबसे पहले पिक सिर्फ और सिर्फ हिटमैन रोहित शर्मा होंगे। भूतकाल में उन्होंने काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। जब वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल रहे थे, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मशरफ़ मुर्तज़ा के अंतिम ओवर पर 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत हासिल करवाई थी। हाल ही में टिम सऊदी की गेंद पर, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रोहित ने सुपर ओवर के दौरान 2 छक्के जड़ने के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। रोहित दबाव होने के बावजूद भी अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं इसीलिए वह हमारे सबसे पहले पिक होंगे।

  1. महेंद्र सिंह धोनी

हमारे शांत स्वभाव वाले कप्तान इस तरह के लक्ष्यों का पीछा करने में सबसे आरामदायक महसूस करते हैं। विपक्ष से खेल जीतने के लिए हमारे थाला के लिए यह सबसे बेहतर स्तिथि है। उन्होंने ऐसे लक्ष्यों का पीछा कई बार किया है और अभी भी पीछा करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने भारत के लिए, चेन्नई के लिए और एक समय तो पुणे के लिए भी अंतिम ओवर की 2 गेंदों पर 12 रन हासिल किये हैं। अगर ये कारनामा धोनी नहीं कर सकते तो कोई नहीं कर सकता।

  1. आंद्रे रसल

160 के स्ट्राइक रेट के साथ, रसल को विपक्ष को मसल के रखने में सिर्फ 2 गेंदों की आवश्यकता होती है। मैच के समय या चरण से उन्हें कोई मतलब नहीं होता। उनके छक्के जड़ने वाली मानसिकता ने उन्हें कई बार मुश्किल स्तिथियों से निकला है। इन स्तिथियों के लिए रसल एक बेहतरीन पिक हैं वह सिर्फ 3 गेंदों पर खेल पर नियंत्रण पा सकते हैं।

  1. ग्लेंन मैक्सवेल

पिंच हिटर मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया टी-20 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैक्सवेल का साहस, उत्साह और उनके खेल खेलने की तकनीकी समझ ने टीम को कई बार जीत हासिल कराई है। किंग्स 11 पंजाब ने आने वाले सीज़न में उन्हें ₹10.75 करोड़ में चुना है और उनकी बल्लेबाज़ी करने की तकनीक की वजह से उन्हें हम पिच पर कई बार देख सकेंगे।

  1. ड्वेन ब्रावो

कर्रीबियाई महारथी, आल – राउंडर और सी. एस. के. के झंडा धारक ब्रावो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको आप इस स्थिति में बल्लेबाज़ या गेंदबाज़ दोनों के रूप में चुन सकते हैं। भूतकाल में कप्तान धोनी के निर्देशन में सी. एस. के. के लिए उन्होंने 16 से ज़्यादा रन बनाये हैं और अंतिम ओवर में  7 से 8 रन बचाएँ हैं।

  1. एबी डी विलियर्स

आप अपने फील्डरों को कभी भी एबी जैसे खिलाड़ियों के लिए तैयार नहीं कर सकते। उनका वेगन व्हील शॉट विपक्ष के कप्तान के दिल में भय भर देता है। इस स्तिथि में उनकी 360 वाली तकनीक काम आ सकती है।  एक बार पैर जमाने के बाद वह इसका उपयोग आराम से कर सकते हैं।  इस साल वह आर. सी. बी. के लिए खेलेंगे और हम उम्मीद करते हैं की अंतराष्ट्रीय खेल के लिए भी उनको आमंत्रित किया जाये क्योंकि प्रोटीआस को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

  1. के एल राहुल

पिछले 1 साल से राहुल उन खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं जिन पर आप पूरा भरोसा कर सकते हैं। पंजाब के शहर ने भारतीय क्रिकेट टीम को यह खिलाड़ी देकर किसी एहसान से काम नहीं किया है।  राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी स्थान पर किसी भी स्तिथि का बल पूर्वक सामना कर सकते हैं। रोहित की तरह राहुल भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हो रहे सुपर ओवर में कारगर साबित हुए। उनके इस खेल को ध्यान में रख कर हमने उन्हें यहाँ चुना है।

  1. दिनेश कार्तिक

सिर्फ एक व्यक्ति की वजह से हमे निदाहा ट्रॉफी का फाइनल हमेशा याद रहेगा – वह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि हमारे अपने दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ उनकी सोच से परे रहकर एक अनूठा कारनामा कर दिखाया। जब बांग्लादेश की टीम सोच रही थी की वह जीत रहे हैं तब कार्तिक ने आख़िरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। भारत को जीतने के लिए 5 रन की आवश्यकता थी। के. के. आर. के कप्तान कार्तिक हमेशा से टी-20 खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते आएं हैं।  वह अपनी 140 के स्ट्राइक और 30 की एवरेज को हमेशा कायम करने में सक्षम रहे हैं। इस स्तिथि में कार्तिक जानते हैं की गेंदबाज़ ज़रूर कोई गलती करेगा।

  1. बेन स्टोक्स

आईसीसी के क्रिकेटर ऑफ द ईयर – बेन स्टोक्स ने हाल ही में ड्रीम सीज़न खेला है।  इंग्लैंड के विश्व कप जीतने से लेकर ऑस्ट्रेलिया में एशेज़ कप खेलने तक। बेन जैसे आल राउंडर को पता है की अंतिम ओवर में गेंदबाज़ को किस तरह के दबाव से गुज़ारना पड़ता है। 2016 के विश्व कप के दौरान कार्लोस ब्राथवेट ने उनकी गेंद पर 24 रन दर्ज किये थे। तब से बेन ने इस तरह की स्तिथि पर नियंत्रण पाना सीख लिया है।  उम्मीद है वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

  1. शेन वाटसन

यह ऑस्ट्रेलिआई खिलाड़ी चेन्नई की टीम के लिए खेलना बेहद पसंद करते हैं। शेन ने  सी. एस. के. के लिए काफी महत्वपूर्ण मैच जीते हैं।  उनके 2019 के रन आउट के अलावा, जिसकी वजह से चेन्नई को ट्रॉफी गावनि पड़ी थी उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा है। हम उन्हें इस स्तिथि में ज़रूर चुनना पसंद करेंगे।

जब तक हम बल्लेबाज़ी पर कोड का उपयोग करके ऑनलाइन फैंटसी क्रिकेट खेलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, आप बल्लेबाज़ी के सभी प्लेटफार्मों पर सोशल मीडिया अपडेट को देखने से न चुकें। घर पर रहें, घर पर खेलें, सुरक्षित रहें और तैयार रहें बल्लेबाज़ी ऐप पर रोमांचक गेमें खेलने के लिए।

ब्लॉग पसंद आया? नीचे कमेंट करके हमें बताएं। साथ ही, मोस्ट अमेज़िंग फ़ैंटेसी स्पोर्ट्स एक्सपीरियंस के लिए बल्लेबाज़ी ऐप डाउनलोड करना भूलें

ballebaazi