एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक के 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी। 

0
2383
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक के 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी। 
ballebaazi

भारत में क्रिकेट बल्ले और गेंद के खेल से ज़्यादा माना है। क्रिकेट भारत की सांसों में बसा है और धीरे धीरे फैंटसी क्रिकेट से भी हमारा प्यार बढ़ता जा रहा है क्योंकि फैंटसी क्रिकेट हमे क्रिकेट के और क़रीब आने मौके देता है। संगरोध में रहते हुए हमे अभी कुछ ही दिन हुये हैं और ऐसा प्रतीत होता है की भारतीय टी-20 सीज़न भी रद्द होने वाला है।

बल्लेबाज़ी पर हमारे सभी उपयोगकर्ताओं को असली कैश कमाने के लिए अलग – अलग ज़रिये दिए जा रहें हैं  जैसे की बीबी क्विज़ जो की हमारे सभी सोशल मीडिया चैनलों पर उपलब्ध है। अब एक नज़र डालते हैं कुछ उद्धरणों पर की कैसे एक शानदार फैंटसी क्रिकेट टीम बनाई जाये जिस से आप ऑनलाइन असली कैश कमा पायें।

काफी सोच-विचार के बाद हमने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने वाले खिलाड़ियों की यह सूचि तैयार की है :

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में  अभी तक के 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर

बिना किसी बहस के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज़ को टीम में सबसे पहले स्थान पर रखना लाज़मी है। सचिन पहली ही गेंद से विपक्ष को मुँह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हो जाते हैं। उनका रिकॉर्ड आज भी किसी भी गेंदबाज़ को भेहभीत कर सकता है। सचिन के अनुभव और क्लास के मेल-जोल से सचिन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहेंगे।

  • रोहित शर्मा 

एक और मुम्बईकर जिन्हें सचिन के साथ पार्टनर शिप में रखा जायेगा। शर्मा 50 को 100 और 100 को 200 में बदल सकते हैं। शर्मा स्थिर होने में थोड़ा समय लेते हैं पर एक बार पैर जमाने के बाद वह आव देखते हैं न ताव और लम्बे छक्कों की बौछार कर देते हैं। सचिन और शर्मा की जोड़ी साथ में देखना किसी सपने के पूरे होने जैसा होगा।

  • विराट कोहली 

इस फ़ॉर्मेट के वर्तमान में  विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज़, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से बेहतर तीसरे स्थान पर और कोई नहीं होगा। कोहली अपने अक्रमिक दृष्टिकोण के चलते 350 से ज़्यादा रन मार सकते हैं खासकर जब वह एक बड़ा टारगेट चेज़ कर रहें हों।

  • विवियन रिचर्ड्स 

वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स को उनके पसंदीदा खिलाड़ी के साथ नंबर 4 की पोजिशन पर खेलना ज़रूर रास आता। कोहली और रिचर्ड्स का खेल के प्रति समान रवैया रहा है और उन्हें साथ में विपक्ष का विरोध करते हुए देखना बहुत रोमांचक होता।

  • केन विलियम्सन

क्रिकेट की दुनिया के सबसे सभ्य खिलाड़ी, न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन पांचवें स्थान के लिए बेहतर पसंद हैं क्योंकि वह बचाव और आक्रमण दोनों उम्दा तरीके से कर लेते हैं। उनके जैसा शांत और सुलझा हुआ खिलाड़ी आराम से अपनी टीम को किसी भी परेशानी से निकाल सकता है।

  • महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)

एक टीम जिसमें सिर्फ अनुभवी और गुणवान खिलाड़ी हों उनका नेतृत्त्व अनुभवी और गुणवान खिलाड़ी ही कर सकता है। धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। वह अंतिम के 2 ओवरों में 25 रन मारने की क्षमता रखने के साथ साथ उन खिलाड़ियों को भी आउट कर सकते हैं जो विकेट के इर्द – गिर्द घुमते हैं।

  • मिचेल बेवन 

सबसे बेहतर फिनिशरों में से एक, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल बेवन सातवें स्थान पर बल्लेबाज़ी करने आएँगे।  5 खिलाड़ियों के आउट होने के बाद, धोनी और बेवन की जुगलबंदी देखना अद्भुत होगा। दोनों खिलाड़ी खेल को पलटने की क्षमता रखते हैं।

  • बेन स्टोक्स

आई. सी. सी. के चुने हुए साल के सबसे बेहतर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने पिछले साल किसी सपने के सामान सीज़न खेला था। उनके जैसा आल-राउंडर हमारी टीम में बेशक होना चाहिए। स्टोक्स का सबसे अच्छा खेल तब सामने आता है जब वह दबाव में होते हैं जिसका उदाहरण हम 2019 के विश्व कप और एशेज़ में देख चुके हैं।

  • इमरान खान 

पाकिस्तान के वज़ीर-ए-आज़म की एक अलग जगह है हमारी टीम में। उनकी गेंद को स्विंग करने की क्षमता ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ों में से एक बना दिया। इमरान खान को कप्तानी का अच्छा अनुभव है तो उन्हें धोनी के साथ एक उप-कप्तान के रूप में देखना अति रोमांचक होगा।

  • मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के दिग्गज मुरलीधरन का रिकॉर्ड क्रिकेट के सारे अवतारों में अविश्वसनीय हैं। मुरलीधरन का किसी भी फैंटसी टीम में ना होने का सवाल ही नहीं उठता। उनकी गेंदें पिच पर एक जादुई कहानी बुनती हैं। मुरली फील्डिंग के क्षेत्र में भी अच्छा हाथ बता सकते हैं।

  • ग्लेन मैकग्रा 

हर फैंटसी खिलाड़ी का सपना अपनी टीम में इस ऑस्ट्रेलिआई खिलाड़ी को रखने का है। मैकग्रा एक ऐसे गेंदबाज़ हैं जिन्होंने अपने समय में बड़े – बड़े बल्लेबाज़ों को कठिन समय दिखा दिया था।  राहुल द्रविड़, सचिन, गांगुली जैसे खिलाड़ी सब इनकी गेंद के शिकार हुए हैं। ग्लेन टीम के अहम हिस्सा होंगे।

इस लाइन अप के साथ हमे यकीन हैं यह टीम 500 से ऊपर रन बनाकर विपक्ष को 100 रनो में आउट कर देगी।

ब्लॉग पसंद आया? नीचे कमेंट करके हमें बताएं। साथ ही, सबसे अद्भुत फ़ैंटेसी स्पोर्ट्स एक्सपीरियंस के लिए बल्लेबाज़ी ऐप डाउनलोड करना भूलें

ballebaazi